तीन माह से अधिक समय से लंबित शिकायत वाले अधिकारियों को जारी करें नोटिस- कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

Advertisement

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की लंबित पत्रों की समीक्षादिए आवश्यक निर्देश

(कटनी)- सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में तीन माह से अधिक समय से जिन अधिकारियों की शिकायत लंबित हैं, उनको शोकॉज नोटिस जारी करें। जिन अधिकारियों को लोक सेवा विभाग में बुलाकर शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने निर्देशित किया गया था, जो नहीं आ रहे हैं, उनको भी नोटिस देकर जवाब मांगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा की बैठक यह निर्देश दिए।

            कलेक्टर श्री मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की और कम ग्रेडिंग वाले विभागों को सुधार करने के निर्देश दिए। सी और डी श्रेणी वाले विभागों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए। सीएम हेल्प लाइन के अलावा सीएम हाउस, सीएम मॉनिट, पीजी शिकायतों की भी कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश बैठक में दिए।

            समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वामित्व योजना व मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वीसी के माध्यम से जुड़े सभी एसडीएम को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बारिश की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को मुख्यालयों पर ही रहने और स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए।

            बैठक में कलेक्टर ने स्कूलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन शाला भवनों में बिजली की व्यवस्था नहीं हैं, वहां की राशि जमा कराते हुए जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन कराएं। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिन गांवों में अभी तक नल कनेक्शन नहीं हुए हैं, उनको चिन्हित करते हुए कार्य पूर्ण कराने के निर्देश प्रदान किए।

सार्थक एप के माध्यम से दर्ज कराएं उपस्थिति

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सार्थक एप के माध्यम से अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था करने के निेर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में शिक्षकों, पटवारी व फील्ड में रहने वाले अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति एप से दर्ज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सभी निजी अस्पतालों के साथ ही शासकीय अस्पताल में भी फायर एनओसी लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने लंबित पत्रों की समीक्षा की और समय सीमा पर सभी पत्रों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें