गणेश चतुर्थी पर्व पर मूर्ति निर्माण एवं विसर्जन की नियमानुसार कार्यवाही हेतु निगमायुक्त ने सौपे दायित्व

Advertisement

(कटनी) – संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल के आदेशानुसार गणेश चतुर्थी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मूर्ति निर्माण एवं विसर्जन हेतु कृत्रिम कुण्ड बनाये जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गए है।
शासन निर्देशों के परिपालन में निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे द्वारा मूर्तियों के विसर्जन हेतु शासन निर्देशानुसार एवं केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली एवं माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण भोपाल द्वारा जारी निर्देशों/मार्गदर्शिका का पालन कर निर्धारित नदियों के घाटों में प्रथक से कण्ड बनाये जाने व उनमें कर्मचारियों की तैनाती करनें, नगर के मार्गो एवं विसर्जन पहुंच मार्गो के गढ़डों की आवश्यक मरम्मत करानें के निर्देश लोक निर्माण शाखा के अधिकारियों को दिए है।
गणेश चतुर्थी, अनंत चतुदर्षी एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन हेतु पूर्व वर्षो की भंाति शहर के नागरिकों, समितियों से समन्वय बनाकर नगर निगम सीमान्तर्गत विभिन्न स्थानों, चौराहो में स्थापित होने वाले वाली गणेश प्रतिमा के पास स्थापित विद्युत पोल एवं आवश्यक स्थानों में प्रकाश, विशेष साफ सफाई एवं चूनें की लाईनिंग, आवारा मवेशियों पर नियंत्रण की समुचित व्यवस्था करानें के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है।
शासन निर्देशों एवं मार्गदर्शिका का पालन करानें हेतु मूर्तिकारों से संपर्क करते हुए निर्धारित गाईडलाईन से अवगत करानें तथा नगर भ्रमण करते हुए शासन दिशा निर्देशों की अवहेलना पाये जाने पर तत्काल स्पॉट फाईन की कार्यवाही करने हेतु अतिक्रमण शाखा को र्निदेशित किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें