जन-स्वास्थ्य प्रणाली, एच.आई.व्ही. पर केन्द्रित सम्पूर्णा परियोजना का शुभारंभ

Advertisement

(भोपाल) जन-स्वास्थ्य प्रणाली में एच.आई.व्ही. और यौन प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं का एकीकरण कर युक्तिसंगत बनाये जाने के लिए सम्पूर्णा परियोजना शुरू हुई। मध्यप्रदेश एड्स नियंत्रण समिति की निदेशक श्रीमती सुरभि गुप्ता और एम.डी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्रीमती प्रियंका दास ने परियोजना का शुभारंभ किया।

सम्पूर्णा परियोजना का क्रियान्वयन प्रदेश के इंदौर और उज्जैन जिले में किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के सहयोग से अलायन्स इंडिया द्वारा परियोजना संचालित की जा रही है। उप संचालक स्वास्थ्य डॉ. अर्चना मिश्रा ने बताया कि सम्पूर्णा परियोजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में जन-स्वास्थ्य प्रणाली और समुदायिक स्तर पर एच.आई.व्ही. एवं यौन प्रजनन स्वास्थ्य के एकीकरण के मजबूत करना है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें