बीएसएफ ने एक बांग्लादेशी नागरिक को सीमा पर किया गिरफ्तार

Advertisement

(नई दिल्ली) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल सीमान्त के अंतर्गत 68 वीं बटालियन की सीमा चौकी रनघाट के मुस्तैद जवानों ने पुख्ता खबर के आधार पर एक व्यक्ति को भारतीय सीमा में घुसपैठ के दौरान हिरासत में लिया। जिसकी पहचान खालिद हसन हृदया (27) के रूप में हुई है। वह गांव- करघाटी, जिला- गोपालगंज, बंगलादेश का रहने वाला है।

दिल्ली बीएसएफ मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान खालिद हसन हृदया ने बताया की उसका हाथ एक बस दुर्घटना में कट गया था। जिसका इलाज करवाने और आर्टिफिशियल हाथ लगवाने के लिया वह भारत आ रहा था। तभी बीएसएफ के मुस्तैद जवानों ने उसे अवैध तरीके से सीमा पार करते समय ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक को सद्भावना और मानवीयता के रूप में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को सौंप दिया गया। बीएसएफ के कमांडिंग ऑफिसर योगेन्द्र सिंह अग्रवाल ने बताया कि बीएसएफ-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। जिसके चलते लगातार लोग पकड़े जा रहे है। पकड़े गए लोगों के अपराध की गंभीरता को देखते हुए सद्भावना और मानवीयता के रूप इन व्यक्तियों को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को सौंप दिया जाता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें