इस आरोपी को पकड़ने में 11 थानों की लगी पुलिस, तब जाकर 24 घंटे में हिरासत में आया

Advertisement

(कटनी) मध्यप्रदेश के कटनी जिले से बहुत ही शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल गत  दिवस कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र  में लगभग 4 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना घटित हुई है। ज्ञात हो कि सोनू पटेल नाम के युवक ने छोटी सी बच्ची के साथ घिनौनी घटना को अंजाम दिया था।

इस घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद गांव वालो ने आरोपी को पकड़कर डायल 100 को सूचित कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस की लापरवाही के कारण आरोपी गाड़ी से कूद कर फरार हो गया था। जैसे ही इस बात की सूचना गांव वालों को लगी तो उन्होंने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कटनी जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कैमोर-झुकेही रोड पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया था। ग्रामीणों की मांग थी कि रेप के आरोपी को जल्दी पकड़ा जाए।

पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम खोला

रेप के फरार आरोपी को पकड़ने के लिए कटनी पुलिस अधीक्षक ने खुद ही कमान संभाली और 11 थानों की पुलिस को सर्चिंग पर लगा दिया। क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के सख्त निर्देश से पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने जगह-जगह खुद आरोपी की तलाश की जिससे की आरोपी विजयराघवगढ़ के ग्राम जोवा में मिला और अब पुलिस इस आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है।

    प्रधान आरक्षक चन्द्रिका शुक्ला निलंबित 

पुलिस अधीक्षक सुनील जैन के द्वारा लापरवाही बरतने पर प्रधान आरक्षक चन्द्रिका शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें