मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

Advertisement

(भोपाल) मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को दिए ।

अपर कलेक्टर श्री संदीप केरकेट्टा ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की सभी 33 हितग्राहीमूलक योजनाओं की विभागवार जानकारी आज ही अद्यतन कराने के लिए कहा । उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कलेक्टर-कमिश्नर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले की हितग्राहीमूलक योजनाओं का मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में लक्ष्य पूर्ण करने की जानकारी लेंगे।

एडीएम श्री केरकेट्टा ने विभागवार हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी प्राप्त की । उन्होंने कहा कि जिन विभागों का लक्ष्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है वह आज ही अपना लक्ष्य पूर्ण कर कम्प्यूटर पर डाटा अपलोड कराएं । श्री केरकेट्टा ने अधिकारियों से कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ।

बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फंदा और बैरसिया, अनुविभागीय अधिकारी, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के सेक्टर, नोडल पर्यवेक्षण अधिकारी और समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी फंदा, बैरसिया और भोपाल उपस्थित थे ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें