मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्य-तिथि पर नमन किया

Advertisement

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकनायक श्री जयप्रकाश नारायण की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

‘लोकनायक’ के नाम से प्रसिद्ध श्री जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राजनेता थे। केन्द्र सरकार ने उन्हें वर्ष 1998 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा। वर्ष 1965 में उन्हें समाज सेवा के लिए ‘मैगसेसे’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उनका निधन लम्बी बीमारी के बाद पटना में 8 अक्टूबर 1979 को हुआ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें