त्यौहारी सीजन में मनमानी किराया ना वसूले बस संचालक,आर. टी. ओ . रमा दुबे ने की बसों की जॉच

Advertisement

(कटनी)- परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार त्यौहारी सीजन के मद्देनजर बस संचालकों द्वारा अधिक किराया वसूलने की आशंका के चलते क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रमा दुबे द्वारा कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत वह बस स्टैंड में यात्री वाहनों की चेकिंग की गई। आरटीओ द्वारा अपने स्टाफ के साथ मिलकर सभी यात्री बसों में किराया सूची चस्पा की गई। इसके साथ ही दिव्यांगजन के हित को देखते हुए दिव्यांगों को बस किराए में 50 फीसदी छूट देने तथा सीट क्रमांक 1 से 5 तक दिव्यांगों हेतु आरक्षित करने के लिए सूचना चस्पा की गई। बस में बैठे यात्रियों से अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा स्वयं बातचीत कर अधिक किराया वसूलने के संबंध में जानकारी ली गई तथा दो बसों में अधिक किराया लेने की शिकायत प्राप्त होने पर जुर्माना की कार्यवाही की गई। आरटीओ द्वारा सभी बस संचालकों से त्यौहार के समय अधिक भीड़भाड़ होने पर ओवरलोडिंग न करने, अधिक किराया न वसूलने के साथ ही सभी दस्तावेजों के साथ ही वाहन संचालन हेतु निर्देशित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें