गांवों और गौशालाओं में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा
(कटनी)- जिले के गांवों और गौ-शालाओं मे व्यापक पैमाने पर प्रकृति के संरक्षण का महा उत्सव गोवर्धन -पूजा का कार्यक्रम उमंग, उत्साह व विधि-विधान से मनाया गया।
उपसंचालक डॉ. आर. के. सिंह स्वयं मुरली मनोहर गौ-शाला घुघरा मे मौजूद रहकर ग्रामीणों के साथ गोवर्धन -पूजन मे शामिल हुए। इस दौरान बताया गया कि गौ-माता मे 36 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। कलयुग मे गौ -माता सर्वाेपरि है।
बहोरीबंद के सुपोली ग्राम पंचायत के जमुनिया और राम पाटन गौ-शाला मे भी ग्रामीणों की मौजूदगी मे गोवर्धन पूजन हुआ। ढ़ीमरखेड़ा के पाली गौ-शाला और ताली रोहनिया के श्री नंदगोपाल गौ-शाला मे भी पारंपरिक तौर पर उत्सवी माहौल मे ग्रामीणों की उपस्थिति मे गोवर्धन-पूजन संपन्न हुआ। इसके अलावा गांवों और घरों मे भी लोगों ने विधि-विधान से गोवर्धन-पूजन किया

