जनपद पंचायत विजयराघवगढ में आयोजित किया गया विश्वाश संकुल स्तरीय संगठन का कार्यक्रम

Advertisement

(विजयराघवगढ) जनपद पंचायत विजयराघवगढ प्रांगण में विश्वाश संकुल स्तरीय संगठन का आयोजन किया गया। बैठक में संकुल अंतर्गत 30 ग्रामों से स्व सहायता समूहों के पदाधिकारी, जनपद अंतर्गत 06 बैंकों के प्रतिनिधि, जनपद अंतर्गत अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी, समूह सदस्यों अंतर्गत नवनिर्वाचित जनपद सदस्य, सरपंच, समूह जनपद अंतर्गत 04 CLF के पदाधिकारी, समस्त बैंक सखी, सी आर पी एवं NRLM जनपद टीम की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल , जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गुड्डी बाई विश्वकर्मा द्वारा की गई।
आम सभा की बैठक मे संकुल अंतर्गत समूह गठन, RF , सीसीएल वितरण, आजीविका गतिविधि, स्व रोजगार प्रशिक्षण, लखपति सर्वे, आदि सभी विषयों की प्रगति, आंतरिक अंकेक्षण एवं आगामी वर्षों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। आम सभा मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम संगठन, समूह, व्यक्तिगत आजीविका गतिविधि, सभी विषयों के crp आदि को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में DPM Madam के मार्गदर्शन में जनपद नोडल अधिकारी एवं समस्त जिला टीम के साथ विकास खण्ड प्रबंधक आई सी त्रिपाठी, सहायक विकासखंड प्रबंधक विवेक द्विवेदी , अरविंद मिश्रा आदि का विशेष योगदान रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें