टिड्डी दल आक्रमण के बचाव एवं प्रबंधन विषय पर बैठक आयोजित

श्योपुर :

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में टिड्डी दल आक्रमण के बचाव एव प्रबंधन विषय पर एक बैठक जिला पंचायत श्योपुर के सभागार में एसडीएम श्री रूपेश उपाध्याय की अध्यक्षता मे आज आयोजित की गई। इस बैठक में उपसंचालक कृषि श्री पी गुजरे, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमित सिहं एवं अन्य विभागीय अधिकारी तथा मैदानी अमला उपस्थित था।
एसडीएम श्री रूपेश उपाध्याय ने बैठक में कहा कि टिड्डी दल से बचाव की दिशा में 06 सक्रिय दल चित्तौडगढ, आमेठ, सोनकच्छ, सिहोर, नीमच भिलवाडा आदि क्षेत्रो में टिड्डीयो का पीछा कर रहे है। साथ ही हवा के बहाव को देखते हुए रात्री में ट्डिडी बैठने वाले पेडो पर फायर ब्रिेगेड के माध्यम से दवा छिडक कर उनको नष्ट करने की कार्यवाही की जा रही है। उपसंचालक कृषि श्री पी गुजरे ने बैठक में बताया कि सोनकच्छ वाला टिड्डी दल जाबर, मेतवाडा, बिसुखेदी, सीहोर जिले तक पहुंचने की खबरे मिली है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि टिड्डी दल की जिले में सभावना को ध्यान रखते हुए पर्याप्त मात्रा मे दवाई और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के अलावा दवा छिडकने वाले टेªक्टर की व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही संबधित क्षेत्र के मैदानी अमला को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें