स्वच्छता के लिए ग्राम पंचायत बिलहरी की अभिनव पहल
घर-घर कचरा संग्रहण हेतु खरीदा ई-रिक्शा
विधायक श्री पाण्डे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
(कटनी)- प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देशन मे ग्राम पंचायत बिलहरी द्वारा साफ-सफाई की अभिनव पहल की गई। ग्राम पंचायत बिलहरी द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण हेतु ई-रिक्शा का क्रय किया गया है।
बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डे ने गुरुवार को म.प्र. के स्थापना दिवस के तहत आयोजित स्वच्छता गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कचरा संग्रहण वाहन ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बहोरीबंद जनपद पंचायत के सीईओ ज्ञोनेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत बिलहरी की यह पहल सराहनीय है। पंचायत द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण से पूरी पंचायत मे स्वच्छता के प्रति एक सकारात्मक वातावरण बनेगा। गांव के चारों ओर गंदगी भी नहीं फैलेगी। इस मौके सरपंच खुशबु सोनी, सचिव राजेन्द्र महोबिया व ग्रामीण जन मौजूद रहे।

