मतदाता सूची मे नए मतदाताओ का नाम जोड़ने व विलोपित करने का दिया गया प्रशिक्षण
मास्टर ट्रेनर मुकेश द्विवेदी ने दिया प्रशिक्षण
(कटनी)- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन मे विधानसभा क्षेत्रों के रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक मे नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और नाम विलोपित करने व संशोधन की कार्यवाही करने का प्रशिक्षण दिया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते की मौजूदगी में आयोजित इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मुकेश द्विवेदी ने फोटो मतदाता सूची 1 जनवरी 2023 की स्थिति में तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 9 नवंबर 2022 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन किया जाएगा।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 9 नवंबर से 8 दिसंबर 2022 तक दावा, आपत्तियां प्राप्त की जावेगी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि विधानसभा स्तर पर सभी बीएलओ, सुपरवाइजर को मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा 5 नवंबर से 8 नवंबर तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

