नेहरू वार्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 8.82 लाख की लागत से निर्मित होगी बाउंड्रीवाल

Advertisement

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड वासियों के साथ मिलकर किया भूमिपूजन

(कटनी)  – नेहरू वार्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित पानी की टंकी के 8.82 लाख की लागत से निर्मित होने वाली बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन शुक्रवार प्रातः महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, क्षेत्रीय पार्षद शशिकांत तिवारी, मेयर इन काउन्सिल सदस्य अवकाश जायसवाल, बीना संजू बैनर्जी एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पूर्ण विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ।

भूमिपूजन करने पहुंचीं महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं जनप्रतिनिधियों का क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। तदोपरान्त महापौर श्रीमती सूरी द्वारा उपस्थित जनों के साथ मिलकर निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया जाकर बाउंड्रीवाल निर्माण की जानकारी चाही गई। क्षेत्रीय उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव ने बताया कि स्थल पर 30 बाई 45 फीट की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। बाउंड्रीवाल का निर्माण हो जाने से टंकी की सुरक्षा के साथ ही वृक्षारोपण हेतु उचित सुविधाजन स्थल मिल सकेगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्री शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री सीमा जैन सोगानी, कैलाश जैन सोगानी सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक राजभान सिंह चौहान, समाजसेवी राजू शर्मा, ओंकार प्रसाद गर्ग, राम जी कुररिया, प्रभुनाथ गर्ग, अशोक तिवारी, अर्जुनदास श्रीचंदानी, अंशुल तिवारी, सुदामा गुप्ता सहित अन्य जनों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें