’जि़ला स्तरीय पुरस्कार एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम कल

Advertisement

बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में होगा आयोजित 

(कटनी)-जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम हॉल में  7 नवंबर की शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर से 6 नवंबर तक चले विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की गई प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 7 नवंबर को बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम हॉल में शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। यह निर्देश प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत ने अधिकारियों की शनिवार को आयोजित बैठक में दिया गया ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंडला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से संबोधन के सीधे प्रसारण को देखने और सुनने की व्यवस्था करने टी व्ही स्क्रीन लगाने के निर्देश श्री गेमावत ने दिया ।

प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने कहा कि निमंत्रण पत्रों की प्रिंटिंग एवं निमंत्रण पत्रों में जनप्रतिनिधियों के नाम अवश्य रूप से प्रिंट करा कर निमंत्रण पत्रों के वितरण के कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करें । बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम हॉल में लाइटिंग, साउंड एवं अन्य व्यवस्थाओं का पूरी तरह से निरीक्षण कर व्यवस्था सुनिश्चित करें ।कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की दिक़्क़त  ना हो इसकी पूरी जांच कर ले। श्री गेमावत ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सूची तैयार कर उन्हें विधिवत पुरस्कृत करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी में विभिन्न विभागों द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर से आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में उच्च शिक्षा विभाग के 9, पीएचई के 3, शिक्षा विभाग के 15, महिला एवं बाल विकास विभाग के 6 सहित अन्य विभागों द्वारा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।

            बैठक में निर्णय लिया गया कि पुरस्कार के लिए सील्ड की व्यवस्था की जिम्मेदारी डीपीसी, शिक्षा, जल संरक्षण व पीएचई विभाग को सौंपी गई है।

            बैठक में अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते, एसडीएम प्रिया चंद्रावत, आयुक्त नगरनिगम सत्येंद्र सिंह धाकरे, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अजय श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें