मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के साप्ताहिक समारोह पर लोक नृत्य, लोकगीत एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
(कटनी)-शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर साप्ताहिक समारोह की शृंखला में लोक नृत्य, लोकगीत एवं निबंध प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप श्री प्रसाद जायसवाल विधायक मुड़वारा ,कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक टंडन सोनी जिला अध्यक्ष भाजपा और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शशांक श्रीवास्तव पूर्व महापौर नगर निगम एवं मनीष पाठक अध्यक्ष नगर निगम ,संजय त्रिपाठी कार्य समिति सदस्य रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, मनीष दुबे मंडल अध्यक्ष भाजपा ,अंकिता तिवारी जिला मंत्री भाजपा ,प्राचार्य डॉ एसके खरे एवं महाविद्यालय की छात्रा कुमारी प्रियंका पटेल,द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसके खरे ने अतिथियों का स्वागत उद्बोधन करते हुए कहा कि आज इन मुख्य अतिथियों के आगमन से पूरा कॉलेज परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

संजय त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश के इस गौरवशाली इतिहास को जानने और समझने की आवश्यकता है। शशांक श्रीवास्तव ने कहां की मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित योजनाओं के कारण दिनोंदिन मध्य प्रदेश तरक्की कर रहा है। विधायक संदीप श्री प्रसाद जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि माता- पिता और गुरु ,विद्यार्थियों के लिए तीन स्तंभ हैं ,जिन के सहयोग से जीवन का निर्माण होता है ।इनको हमें कभी नहीं भूलना चाहिए,तथा उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है। ऐसे विद्यार्थियों को उन्होंने एक -एक हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है,।महाविद्यालय के विकास हेतु हाल की मरम्मत एवं फर्नीचर हेतु चार लाख रूपये, कॉलेज बस हेतु बीस लाख रूपये देने की घोषणा की । आज की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपए पुरस्कार के रुप में देने की घोषणा की। दीपक टंडन सोनी ने कहा कि मध्य प्रदेश स्थापना दिवस को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया ,जो कि सराहनीय कदम रहा है। मनीष पाठक, मनीष दुबे, अंकिता दुबे ने स्थापना दिवस समारोह में मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर अपनी बात रखी।जिला स्तरीय कार्यक्रम में कटनी जिले के 11 महाविद्यालयों ने अलग-अलग विधा में सहभागिता की ।इस कार्यक्रम में डॉक्टर हेमलता गर्ग ,विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र, प्रोफेसर जीएम मुस्तफा, डॉ विनय बाजपेई,डॉ वी के द्विवेदी, प्रोफ़ेसर उर्मिला दुबे, डॉक्टर रतीराम अहिरवार प्रभारी प्राचार्य, अनिरुद्ध सोनी, ऋषभ मिश्रा,सुश्री वसुंधरा सिंह एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों/सहायक प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लोकगीत एकल प्रथम स्थान शासकीय महाविद्यालय बरही, द्वितीय स्थान शासकीय महाविद्यालय बिजरावगढ़,लोकगीत समूह प्रथम स्थान शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी, द्वितीय स्थान शासकीय महाविद्यालय उमरिया पान, लोकनृत्य एकल शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी, द्वितीय स्थान शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी,लोक नृत्य समूह शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी, द्वितीय स्थान शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी, निबंध प्रतियोगिता मैं प्रथम स्थान कीर्ति देशराज सिंह शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी एवं शालिनी उपाध्याय श्रीधाम महाविद्यालय कैमोर तृतीय स्थान शासकीय महाविद्यालय बिजरावगढ़ अनुपा पटेल, वादन में रितिक रोशन भारती प्रथम स्थान शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी ने प्राप्त किया कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. माधुरी गर्ग विभागाध्यक्ष हिंदी तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन लक्ष्मी नायक विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र ने किया।कार्यक्रम के अंत में मध्यप्रदेश के गान की प्रस्तुति हुई।

