प्रभात चौराहे का फ्लाईओवर थ्री टियर सिस्टम पर बनाया जाएगा मंत्री श्री सारंग ने मेट्रो रूट 2 को रूट 4 से जोड़ने के भी निर्देश दिये

(भोपाल) चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रभात चौराहे का मेट्रो और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर फ्लाईओवर एवं मेट्रो की लाइन को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर कर दोनों विभागों में तालमेल बैठाया। साथ ही महानगरों की तर्ज पर थ्री टियर सिस्टम बनाने का सुझाव दिया।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि प्रभात चौराहे पर भारी यातायात को देखते हुए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। वहीँ से मेट्रो लाइन का रूट नम्बर 2 भी निकल रहा है। इसको लेकर दोनों विभागों में कुछ दिक्कते थीं। अत: दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है और दोनों के बीच तालमेल बैठाया गया है।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि एक ही अलाइनमेंट में एलिवेटेड डिज़ाइन से फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा और यह फ्लाईओवर थ्री टियर सिस्टम पर बनाया जाएगा, जिसमें सबसे नीचे सुभाष नगर फ्लाईओवर से स्टेशन जाने वाला यातायात निकलेगा। बीच में बोगदा पुल से रायसेन जाने वाला यातायात निकलेगा और सबसे ऊपर मेट्रो की लाइन निकलेगी।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि उन्होंने मेट्रो के जीएम को रूट 2 को रूट 4 से प्रभात चौराहे जोड़ने के भी निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के दौरान मेट्रो के जीएम, पीडब्ल्यूडी सेतु के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें