प्रभारी कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतो की निराकरण के दिए निर्देश

(कटनी)- प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत ने सोमवार को समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा कर लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

            सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा बैठक में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों का निराकरण प्रथामिकता से  करने के निर्देश दिए। शिकायतों में वित्त, उच्च शिक्षा, श्रम, जल संसाधन, जिला अस्पताल, पी.एच.ई. विभाग की अत्यधिक शिकायतें लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त की। और इन सभी विभागोें के जिला अधिकारियों को इनका संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

            कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते, एसडीएम महेश मंडलोई, एसडीएम नदीमा शीरी, नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अजय श्रीवास्तव, जि़ला प्रबंधक ई-गवर्नेंस सौरभ नामदेव तथा विभिन्न विभागों के जि़ला अधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें