सीवर ट्रीटमेंट प्लांट एवं पार्क सौंदर्यीकरण का काम एक हफ्ते में पूरा करें – निगम आयुक्त –
( ग्वालियर )
|
उल्लेखनीय है कि मुरार स्थित लाल टिपारा क्षेत्र में स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 50 एमएलडी से 65 एमएलडी करने का कार्य 65 करोड़ रुपए की लागत से अमृत योजना के तहत किया जा रहा है। क्षमता बढ़ाने के लिए चल रहा कार्य लगभग पूर्णता की ओर है तथा अमृत योजना के तहत ही उसी के पास दो करोड़ रुपए की लागत से पार्क विकसित किया जा रहा है जिसका कार्य भी पूर्णता की ओर है। दोनों कार्यों का निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त श्री माकिन ने निर्देश दिए कि उक्त कार्य का ट्रायल आदि पूर्ण कर सात दिवस में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट प्रारंभ कराएं तथा पार्क का सौंदर्यीकरण का कार्य भी शीघ्र पूर्ण करें। |
