चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का 96 वर्ष की उम्र में निधन

– चीन को वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए याद किया जाता है जेमिन को

– दस वर्षों के सत्ता संचालन के दौरान मजबूत हुई थी चीन की अर्थव्यवस्था

(बीजिंग) चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। चीन की अर्थव्यवस्था मजबूत करने और वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए जेमिन का नाम लिया जाता है।

चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 96 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से ल्यूकेमिया बीमारी से पीड़ित थे। इस कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जेमिन को चीन की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए जाना जाता है, क्योंकि उनके नेतृत्व में ही चीन की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई थी। जियांग को हमेशा एक मेहनती नेता के रूप में देखा गया। उन्होंने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में मेहनत कर धीरे-धीरे जगह बनाई और तरक्की की। उसी दौर में कम्युनिस्टों ने सत्ता पर पकड़ बनाकर चीन को विश्व शक्ति के रूप में दुनिया भर में मान्यता दिलाई थी।

चीन के तियानमेन चौक पर 1989 में हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन के बाद जियांग जेमिन को चीन का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था। वर्ष 1993 में उन्होंने चीन की सत्ता संभाली थी। इसके बाद उन्होंने दस वर्षों तक चीन की सत्ता का संचालन किया था। जियांग के शासन काल में चीन में कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं हुआ था। यह संयोग ही है कि जिस तियानमेन चौक पर प्रदर्शन के बाद जियांग जेमिन ने चीन की सत्ता संभाली थी, अब उनके निधन के समय उसी चौक समेत चीन के अलग-अलग शहरों में भारी विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें