गरीबी हटाओ का नारा नहीं गरीबों का जीवन स्तर सुधारने का काम केंद्र और राज्य सरकार ने किया – वीडी शर्मा

Advertisement

गरीबों को मिला आवास, 900 से अधिक का भूमि पूजन

नगर निगम आडिटोरियम में सांसद वीडी शर्मा ने प्रदान किया मालिकाना हक

(कटनी)-  नगर निगम आडिटोरियम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गृह प्रवेश कार्यक्रम में पात्र लोगों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को चाबी सौंपी। इसके पूर्व भारत माता माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। इसके बाद सांसद श्री शर्मा ने कन्याओं का पूजन किया। 816 लोग गृह प्रवेश कर रहे हैं। करीब 916 घरों का भूमि पूजन किया गया।

            मंच पर सांसद वीडी शर्मा, राज्यसभा सांसद  कविता पाटीदार, महापौर प्रीति संजीव सूरी, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक प्रणय पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, रामरतन पायल,पूर्व विधायक अलका जैन, कलेक्टर अवि प्रसाद, एसपी सुनील कुमार जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, मृदुल मिश्रा, ज्योति दीक्षित मंचासीन थी।

            इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज कटनी के लिए ऐतिहासिक दिन  है। इतनी बड़ी संख्या में आज गरीबों को उनका घर का सपना साकार हो रहा है।

            सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि गरीबी हटाओ का नारा पहले की सरकारों ने दिया लेकिन यह सिर्फ एक नारा ही रह गया गरीबों के जीवन को सुधारने का काम सिर्फ  की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में हुआ। रोटी कपड़ा मकान की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा  किसी ने किया तो मोजूदा की सरकार ने आज हम गौरवान्वित ह।ै जब भारत जी 20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि गरीबों को घर की गरीब सिर्फ कल्पना था आज वह पूरा हो रहा। आजादी के 75 वर्षों तक यह काम क्यों नहीं हुआ। कटनी में 15 सौ गरीबों को मकान मिल रहे यह मकान पहले की सरकार में क्यों नहीं मिले। गरीबों को चूल्हा के धुएं से मुक्ति से लेकर मुफ्त चिकित्सा घर अनाज सहित सैकड़ों योजनाओं को पूरा करने का काम केंद्र और राज्य सरकार ने किया है। श्री शर्मा ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में स्वाभिमानी गरीब की चिंता किसी ने की तो वह केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने। गरीब अगर बीमार पड़ जाए तो पैसे के आभाव में उसकी मृत्यु नहीं होगी। आज इन बातों का उल्लेख इसलिए क्योंकि गरीब के जीवन को बचाने का काम  सरकार कर रही है। केंद्र और राज्य की सरकार ने सिर्फ घोषणा नहीं की उसे धरातल पर साकार किया। दीनदयाल जी के अंत्योदय की कल्पना को आज साकार होते देखना बेहद सुखद है। जो काम हो रहे वह देश की ताकत  बन रहे हैं।

            अपने उद्बोधन में महापौर प्रीति संजीव सूरी ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं की जमकर प्रशंसा की तथा आवास वितरण के कार्यक्रम उनके कार्यकाल में होने पर खुशी जताई तथा सभी मकान मालिकों को शुभकामनाएं दीं।

            संदीप जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। श्री जायसवाल ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमे सांसद वीडी शर्मा जैसा नेतृत्व मिला। उनके नेतृत्व में आज कटनी में आवास योजना का ऐतिहासिक संख्या के साथ लोकार्पण एवं भूमिपूजन हो रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें