शासकीय महाविद्यालय बरही के रा.से.यो. स्वयंसेवकों ने मनाया विश्व एड्स दिवस
(कटनी)-शासकीय महाविद्यालय बरही मे विश्व एड्स दिवस के अतंर्गत प्राचार्य डॉ. आर. के. वर्मा के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में विश्व एड्स दिवस के तहत कार्यशाला एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । कार्यशाला में सर्वप्रथम डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि एड्स की बीमारी आज के आधुनिक समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है।1 दिसंबर को पूरी दुनिया में विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसके पीछे मुख्य उद्देश्य एड्स के बारे में जन जागरूकता फैलाना, एचआईवी या एड्स के प्रति लोगो को जागरुक करना और इससे ग्रसित लोगों की मदद करना है।, डॉ. खुशबू जैन ने बताया कि विश्व एड्स दिवस लोगों और सरकारों को याद दिलाता है कि एचआईवी वायरस बहुत अधिक प्रचलित है। इसके खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत है प्रो. आर. के. त्रिपाठी, डॉ. रश्मि त्रिपाठी विश्व एड्स दिवस लोगों को बताया है कि अभी और जागरूकता बढ़ाने, जनता को शिक्षित करने की आवश्यकता है कार्यशाला के अंत में प्राचार्य डॉ. आर. के. वर्मा ने कहा कि एड्स के खिलाफ सभी को मिल जुलकर लड़ने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में रासेयो स्वयंसेवको द्वारा महाविद्यालय से 3-4 किमी. ग्राम पंचायत बनगवां अंतर्गत पंचमुखी कॉलोनी होते हुए महविद्यालय परिसर तक एड्स जागरूकता रैली निकाली गई,। रैली में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह, सुश्री प्रियंका तोमर, डॉ रश्मि त्रिपाठी, एवं रासेयो स्वयंसेवको ने क्षेत्र के लोगो को जागरूक करने के लिए ष्एड्स दिवस पर है ये नारा, एड्स मुक्त हो राष्ट्र हमाराष्, ष्एड्स है एक जानलेवा बीमारी, इसे मिटाना हमारी जिम्मेदारीष्, ष्एड्स होने पर ना घबराएं, सरकारी अस्पताल में मुफ्त ईलाज करवाएंष् आदि बुलंद नारो से रासेयो स्वयंसेवको द्वारा रैली संचलन पथ के आस -पास के क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।, कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस. एस. धुर्वे, डॉ. आर. जी. सिंह, श्रीमती सुनीता सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. राकेश दुबे, डॉ. मंजुलता साहू, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, मनीष मिश्रा, डॉ शिवानी बर्मन,

अनीता सिंह, पवन दुबे, अनुराग सोनी, मनोज कुमार चौधरी, संतोषी तिवारी, विपेंद्र चतुर्वेदी, कैश अंसारी, राजेंद्र साकेत, मिनी तुमराली, चंद्रभान विश्वकर्मा, आशीष तिवारी, महिमा तिवारी, अजय सेन, सतीश विश्वकर्मा, रवि साहू तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य एवं रासेयो स्वयंसेवक विक्रम जायसवाल, आशीष साहू, शिवम, धर्मेंद्र, शुभम, पूजा, संतोष, अनुज, जितेंद्र, दीपांजलि, सपना, लक्ष्मी, रश्मी, दीप्ति, दीपांशु, राहुल, रागिनी, शैलकुमारी, कंचन, विनय, निगम, राधा, रंजीत, मंदाकिनी, द्रोपती, प्रकाश, ईशा, निधि, ललन, शिवलाल, रामभजन, सर्वेश, अतुल, साहिल, निखिल, संगीता, सपना, सुलेखा, पुष्पा, महिमा, रूक्मणी, प्रिया, नीलम, शीतल, सानिया, पूर्णिमा, उपासना, पूजा, सपना, सरस्वती, आंचल, नैंसी, शिवम, सागर, रामकृपाल आदि उपस्थित रहे।

