https://rpkpindianews.com/ Sikim Ke C.M Ne Madhya Pradesh Ke Mukhyamantri Ko Patra Bejkar Collector Jabalpur Ki Tareef Ki

( जबलपुर )

सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर सिक्किम की नागरिक श्रीमती चन्द्रा सुब्बा के उपचार के लिए किये गये प्रबंधों और रीति-रिवाजों के अनुसार कराये गये अंतिम संस्कार के लिए कलेक्टर जबलपुर भरत यादव की तत्परता की तारीफ की है।
सिक्किम के मुख्यमंत्री ने श्री चौहान को लिखे पत्र में कहा कि श्रीमती चंद्रा सुब्बा अपनी बहन विष्णु माया सुब्बा के साथ बडोदरा गुजरात से रेल द्वारा सिक्किम की यात्रा पर थीं। यात्रा के दौरान कटनी में अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। उन्हें कटनी रेल्वे स्टेशन से उपचार हेतु कटनी जिला अस्पताल ले जाया गया। हालात ज्यादा बिगड़ने पर कलेक्टर भरत यादव की पहल पर उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर लाया गया लेकिन दुर्भाग्य से उनकी मेडिकल कॉलेज जबलपुर पहुंचने के पहले ही मृत्यु हो गई।
सिक्किम के मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में चन्द्रा सुब्बा की मृत्यु पर उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था के लिए भी कलेक्टर जबलपुर की सराहना की है। सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री तमांग ने पत्र में कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम गोरखपुर आशीष पांडे द्वारा परिवार के सदस्य की तरह पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार कराने में सहयोग प्रदान किया उसे तारीफ के काबिल बताया है। श्री तमांग ने जिला प्रशासन द्वारा दुख की इस घड़ी में सुब्बा परिवार को सहयोग प्रदान करने में बरती गई तत्परता तथा मृतिका की बहन विष्णु माया सुब्बा की दो दिन जबलपुर में रूकने और नई दिल्ली भेजने किये गये प्रबंध के लिए मध्यप्रदेश शासन और जबलपुर प्रशासन की प्रशंसा की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें