वियतनाम से बौद्ध भिक्षु एक दिवसीय भ्रमण पर आए मध्यप्रदेश

साँची स्तूप और करुणा बौद्ध विहार भोपाल का किया भ्रमण

(भोपाल) वियतनाम से आए बौद्ध भिक्षुओं और आध्यात्मिक गुरूओं का दल आज भोपाल आया। बौद्ध भिक्षुओं की मध्यप्रदेश की यह यात्रा मलेशिया और थाईलैंड में पर्यटन और संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर और प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला द्वारा मध्यप्रदेश के बौद्ध सर्किट को बढ़ावा देने और बौद्ध पर्यटन स्थल के रूप में नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए किए गए अंतरराष्ट्रीय दौरों और प्रयासों का प्रतिफल है। दल की राजा भोज विमान तल पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक श्री विवेक श्रोत्रिय ने अगवानी की।

वियतनाम से आए बौद्ध भिक्षुओं और आध्यात्मिक गुरुओं ने एक दिवसीय भ्रमण में साँची के स्तूप और भोपाल में करुणा बौद्ध विहार में भ्रमण किया। साँची के स्तूपों की भव्यता और भगवान बुद्ध की आध्यामिकता का अनुभव कर सभी प्रसन्न हो उठे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें