कलेक्टर अवि प्रसाद ने किसान हित में केवलारी में उपार्जन केंद्र बनाने दिया निर्देश

Advertisement

किसानों ने तालियां बजाकर कलेक्टर के प्रति किया धन्यवाद ज्ञापित

(कटनी) ग्रामीणों की मांग पर किसान हित में और किसानों की सुविधा के लिए बहोरीबंद के केवलारी में धान खरीदी केंद्र शुरू किया जा रहा है।

        बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे और कलेक्टर अवि प्रसाद के शुक्रवार को बहोरीबंद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान किसानों ने बताया कि उन्हें समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केंद्र तक जाने में 9 से 10 किलोमीटर की दूरी तय कर धान बेचने जाना पड़ेगा। इसलिए नजदीकी गांव में उपार्जन केंद्र खोलने की मांग किसानों द्वारा की गई । किसानों की इस समस्या को ध्यान से सुनने के बाद कलेक्टर अवि प्रसाद ने किसान हित में केवलारी ग्राम में उपार्जन केंद्र बनाने की सहमति दी। अधिकारियों ने कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए केवलारी के गांव में उपार्जन केंद्र गुरुकृपा वेयरहाउस सलेभार में बना दिया  है ।इस प्रकार कलेक्टर के औचक भ्रमण से गांव वालों की समस्या का स्थानीय स्तर पर ही गांव में समाधान हो गया।

         विधायक श्री पांडे की अनुशंसा और आसपास के ग्रामीणों और किसानों की सहमति पर  कलेक्टर श्री प्रसाद ने आसपास के गांव के बीच में केवलारी ग्राम की लोकेशन को देखते हुए  यहां उपार्जन केंद्र संचालन का आदेश दिया। इस दौरान यहां उपस्थित किसानों ने कलेक्टर के इस निर्णय का स्वागत करते हुए तालियां बजाकर कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रति आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

        बहोरीबंद के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि केवलारी उपार्जन केंद्र से आसपास के 10 गांवों के करीब 700 किसानों को अब अपने गांव के समीप स्थित केंद्र पर ही धान विक्रय करने की सुविधा प्राप्त हो गई है ,जिससे क्षेत्र के किसान काफी खुश हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें