मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मत्स्य महासंघ और मछुआरों को दी बधाई

उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को आज मंत्रालय में जल संसाधन, मत्स्य-विकास और मछुआ कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को केंद्र सरकार से प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार की जानकारी देते हुए पुरस्कार प्रतीक सौंपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस उपलब्धि पर मंत्री और अध्यक्ष मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ श्री तुलसीराम सिलावट सहित मत्स्य महासंघ, मछुआ सोसाइटी और मछुआरों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

प्रमुख सचिव मत्स्य-पालन श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, महासंघ के प्रबंध संचालक श्री पुरुषोत्तम धीमान, संचालक श्री भारत सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि गत 22 नवंबर को केंद्र शासित प्रदेश दमन में राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद ने एक समारोह में मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को 5 लाख की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें