निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सात जिलों में औचक निरीक्षण

मुख्य अभियंताओं के सात दलों ने 35 निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण; 18 कार्यों में आंशिक सुधार के निर्देश

(भोपाल)  लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री राकेश सिंह एवं प्रमुख सचिव श्री सुखवीर सिंह के निर्देशानुसार निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार के लिए तैयार कार्ययोजना के अंतर्गत 05 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के सात जिलों में औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य अभियंताओं के सात दलों ने सीहोर, मंडला, मुरैना, धार, सतना, उज्जैन एवं छतरपुर जिलों में यादृच्छिक आधार पर चयनित कुल 35 निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें