जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रवासी मजदूरों की सहायता हेतु शिविर आयोजित
कटनी – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अचल कुमार पालीवाल के मार्गदर्शन में कोविड-19 कोरोना संक्रमण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पलायन होकर कटनी जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रवासी मजदूरों की सहायता हेतु पीरबाबा वायपास राजमार्ग पर 5 दिवसीय आपदा पीडि़त मजदूरों की सहायता हेतु विधिक सेवा एवं हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
उक्त संबंध में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कस्तवार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार 21 मई को चौथे दिवस भी शिविर आयोजित किया गया। उपरोक्त सहायता शिविर एवं हेल्प डेस्क के माध्यम से हजारों की संख्या में बसों, ट्रकों, आटो, पैदल पलायन कर रहे मजदूर उनके परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को पैरालीगल वालेंटियर्स मनीषा प्यासी, आभा गुमास्ता, आराधना तिवारी, ममता गर्ग, शुभ्म दुबे, मीना सोनी, कु0 लता खरे ने अपना सहयोग प्रदान करते हुए खाद्य सामग्री तथा फलों व शीतल पेयजल का वितरण किया। इसके साथ ही हेल्पडेस्क के माध्यम से जरुरतमंदों को दवाईयां एवं जूते-चप्पल, साबून, मास्क, आदि का भी वितरण किया।
इस शिविर के माध्यम से सचिव महोदय ने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निःशुल्क नं. 15100 पर कॉल करके पीडि़त व्यक्ति विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।


