तहसील बहोरीबंद स्थित ग्राम छपरा पहुंचकर कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Advertisement

(कटनी)- कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा गुरुवार शाम छपरा ग्राम पहुंचकर स्थानीय जनों से बात की। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नीरज गुप्ता द्वारा बाजार क्षेत्र की साफ सफाई को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मार्ग के किनारे पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग व लाइटिंग कराने की मांग की। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नेशनल हाइवे एवं लोक निर्माण विभाग से मार्ग के स्वामित्व संबंधी जानकारी ली जाकर किसी भी तरह का विकास कार्य कराए जाने की बात कही गई। ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों की सुविधा हेतु अंडर पाथ निर्माण की मांग पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही वस्तुस्थिति से अवगत कराने की बात कही। तालाब की सफाई हेतु मनरेगा से कार्य कराने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें