कलेक्टर ने घबराहट के इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती पन्ना जिले की छात्राओं के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना

Advertisement

(कटनी) कलेक्टर अवि प्रसाद ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय पहुंचकर घबराहट के इलाज हेतु पड़ोसी जिले पन्ना के शाहनगर से यहां उपचार हेतु भर्ती 6 छात्राओं से भेट कर कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से छात्राओं का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

            कलेक्टर श्री प्रसाद को सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि हाई स्कूल पुरैना में अध्ययनरत ये छात्राएं कक्षा 9 व 10 की छात्रा हैं। इनका शिशु रोग चिकित्सक व मनोरोग चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया जिस पर उनकी शारीरिक दशा पूर्णतः सामान्य पाई गई। दूषित पेयजल या फूड प्वॉइजनिंग जैसी स्थिति नहीं है।

            सिविल सर्जन ने बताया कि भर्ती एक छात्रा ने पूछताछ में बताया कि स्कूल में पी.टी. करते हुए चक्कर आने से वह गिर गई थी। उसकी इस हालत को देखते हुए अन्य छात्राओं को भी घबराहट की शिकायत हुई थी।

            जिला चिकित्सालय में भर्ती सभी 6 छात्राओं क्रमशः दीपाली सिंह, मनसा देवी, रोशनी सिंह, मानसी रजक, सीता राठौर व शिवानी रजक को घबराहट की शिकायत हुई थी। इसी का इलाज भी किया जा रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग या दूषित पेयजल पीने से अस्वस्थ होने जैसी कोई बात नहीं है। कतिपय रूप से फैली इस भ्रांति में न आने की अपील करते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि सभी 6 छात्राओं की स्थिति पूर्णतः स्थिर दशा में है और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें