समय- सीमा की बैठक मे कलेक्टर अवि प्रसाद ने सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के दिए निर्देश

Advertisement

अधिकारी हर दिन  करें सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा – कलेक्टर अवि प्रसाद

(कटनी) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय – सीमा की बैठक में सी.एम. हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अपने विभागों से संबंधित प्राप्त हाने वाली शिकायतों की रोजाना समीक्षा करनें के निर्देश दिए। कलेक्टर अवि प्रसाद ने कहा कि यदि नियमित रूप से आप विभागीय शिकायतों की समीक्षा करेगें तो प्रकरणों के निराकरण में परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा साथ ही विभागीय लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण भी हो सकेगा।

             बैठक के दौरान उर्जा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विका, नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग, महिला बाल विकास, राजस्व विभाग, वित्त विभाग सहित अन्य विभागों की लंबित सी.एम हेल्पलाईन की शिकायतों की समीक्षा की जाकर लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए गए।

            एल-1 अधिकारियों द्वारा की गई संतुष्टिपूर्ण निराकरण की समीक्षा के दौरान मछुआ कल्याण एवं मतस्य विभाग तथा मतस्य विभाग देवेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र चक्रवर्ती सीएमओ कैमोर धर्मेन्द्र शर्मा की लंबित शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधितों को नोटिस जारी करनें के र्निदेश प्रदान किए गए। बैठक के दौरान उर्जा विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय प्रशासन एवं राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली जाकर प्रकरणों का गणवत्तापूर्ण तरीके से निराकरण कराने के निर्देश दिए। वित्त विभाग द्वारा अच्छा कार्य करने पर बधाई दी की गई। बैठक के दौरान लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत अधिसूचित सेवाओं के प्रकरणों की समीक्षा की जाकर लंबित प्रकरणों का नियत समय पर निराकरण करने के निर्देश पदाभिहित अधिकारियों को दिए। जिला प्रबंधक को निर्देश किया गया कि जिन विभागों के प्रकरण लबित है उन्हे जिला प्रबंधक को कार्यालय बुलाकर प्रकरणों का निराकरण कराए।

            बैठक के दौरान टी.एल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाकर कृत कार्यवाही से अवगत करानें (बैठक के बाद नस्ती का अवलोकन करानें) हेतु निर्देशित किया गया। उपस्थित अधिकारियों को उनके विभाग के माध्यम से संचालित की जा रहीं शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली जाकर विधिवत पी.पी.टी के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर अवि प्रसाद ने दिए। आंगन बाडी को गोद लेने हेतु की जा रही कार्यवाही से अवगत होते हुए जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र अंतर्गत आनें वाली आंगनबाडी केन्द्रों की जानकारी प्रदाय करने हेतु पत्राचार करनें के निर्देश महिला एवं बाल विकास अधिकारी को दिए। दिनांक 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले स्वयंसिद्धा स्वावलंबी ट्रेड फेयर हेतु स्टॉल लगाने एवं अन्य आवश्यक तैयारियां पूर्ण कराने  हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

            बैठक के दौरान अपर कलेक्टर रामानुस टोप्पो,एस.डी.एम, महेश मंडलोई, नदीमा शीरी, पी.ओ. डूडा अभय मिश्रा,जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, जिला उद्योग महाप्रबंधक अजय श्रीवास्तव, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक यशवंत वर्मा, उपायुक्त पवन अहिरवार, तहसीलदार नजूल क्षमा सराफ, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग हरी सिंह, लोक सेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा, ई गवनेंस जिला प्रबंधक सौरभ नामदेव सहित जिले के अन्य विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें