सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने वाले अधिकारियों को कलेक्टर अवि प्रसाद नें प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
(कटनी) – सी.एम. हेल्पलाइन की माह अक्टूबर 2022 की जारी ग्रेडिंग के अनुसार जिले में एल-1 स्तर पर 25 से अधिक प्राप्त शिकायतों में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने वाले अधिकारियों को कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा समय सीमा की बैठक के पश्चात प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा उर्जा विभाग के समूह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उर्जा विभाग के मो0 अयूब खान अधीक्षण अभियंता एवं दिलदार डाबर कनिष्ठ अभियंता द्वारा 94.95 वेटेज स्कोर प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित करनें तथा एल-1 स्तर से संतुष्टिपूर्ण निराकरण करनें वाले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विकल्प कुमार पटेल सहायक यंत्री स्लीमनाबाद द्वारा 101 शिकायतों में 88 शिकायत संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने पर सम्मानित किया गया।
समाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग के सुरेन्द्र कुमार तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 31 शिकायतों में 25 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने तथा नगर निगम की सब इंजीनियर मोना करेरा द्वारा एल-1 एवं एल-1 के अतिरिक्त कुल 189 शिकायतों में 98 शिकायतों का एल-1 स्तर तथा 87 शिकायतों का एल-1 के अतिरिक्त संतुष्टि पूर्ण निराकरण करने पर समय-सीमा बैठक के पश्चात कार्यालय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

