महापौर ने कटायेघाट मार्ग का किया औंचक निरीक्षण, समुचित प्रकाश व्यवस्था के दिये निर्देश

Advertisement

(कटनी) नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने पूर्व निगम अध्यक्ष श्री संतोष शुक्ला के साथ सोमवार को कटायेघाट मार्ग पर स्थित दुगाडी नाला का औंचक निरीक्षण किया। महापौर श्रीमति प्रीति सूरी ने दुगाडी नाला मार्ग में समुचित प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिये तथा रिटेलिंगवाल को 4 फीट ऊंचा बनाने के लिए निर्देशित किया उन्होंने ठेकेदार से स्पष्ट कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाये  तथा समय अवधि में काम पूर्ण करें। महापौर श्रीमती प्रीति सूरी के साथ इस मौके पर पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्री संतोष शुक्ला स्थानीय पार्षद श्री गुलाब बेन एमआईसी सदस्य श्रीमति बीना बैनर्जी श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती सुमित्रा रावत डॉ0 रमेश सोनी शिब्बू साहूअवकाश जैसवाल  नगर निगम के उपयंत्री श्री पवन श्रीवास्तव एवं ठेकेदार श्री दीपू जायसवाल की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें