सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में प्रदेश के अग्रणी जिलों में कटनी टॉप टेन में

Advertisement
*अपर मुख्य सचिव ने जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत को जारी किया प्रशंसा पत्र*
(कटनी) – पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत सी.एम. हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का निराकारण मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी शिशिर गेमावत द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेकर कराया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी  शिशिर गेमावत को सी.एम. हेल्पलाइन मे प्राप्त शिकायतों के अनुश्रवण एवं निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन में सराहनीय योगदान के फलस्वरूप माह अक्टूबर में 49.3 प्रतिशत संतुष्टि एवं कुल 83.38 प्रतिशत वेटेज के साथ ए ग्रेड के साथ प्रदेश स्तर अग्रणी जिलों में सातवां स्थान प्राप्त करने पर अर्द्धशासकीय पत्र के माध्यम से प्रशंसा पत्र जारी किया है। अपर मुख्य सचिव श्रीवास्तव ने सीएम हेल्पलाइन का कार्य करने वाले अन्य सहयोगी अधिकारी कर्मचारियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है और आशा की है कि भविष्य में भी अधिकारी एवम् कर्मचारी इसी  निष्ठा और समर्पण की भावना से आमजन की सेवा निष्पादन में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण कराते रहेंगे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें