ननि की शिविर सुविधा पाकर करदाताओं ने नौ लाख से अधिक का सम्पत्ति टेक्स चुकाया

Advertisement

हर वार्ड में शिविर लगातार लगाने के लिए जनता की आकाँक्षा बनी

(कटनी) नगर पालिक निगम जनता महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी के मार्ग दर्शन में आमजनों को ननि के टेक्स सुविधा से जमा करने के लिए वार्ड दर वार्ड शिविर लगाकर नागरिकों को उनके वार्ड में ही संपत्ति कर जमा करने के अवसर दिए जाने से जहां नागरिकों के समय की बचत हो रही है वहीं ननि के टेक्स भी समय से जमा हो रहे हैं  पिछले छः दिनों में कर संग्रहण की कुल राशि 9 लाख 4 हजार रूपये तक रही आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देश पर वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 शिवनगर अग्रहरि तिराहा में आयोजित  शिविर में संपत्ति कर वसूली में 27 भवनो से 54 हजार]  वार्ड क्रमांक 6 गाटरघाट सब्जी मंडी  में 41 भवनों से 62 हजार] वार्ड क्रमांक 8 शेर चौक जालपा वार्ड में 53 सम्पत्तिधारकों से 1 लाख 57 हजार] वार्ड क्रमांक 22 एवं 23 गर्ग चौराहा में  54 धारकों  के माध्यम से 1 लाख 67 हजार] वार्ड क्रमांक 10 आदर्श कालोनी जयप्रकाश वार्ड में 45 करदाताओं के माध्यम से 1 लाख 75 हजार] वार्ड क्रमांक 19]20 एवं 35 एन के जे    बजरिया में 143 सम्पत्ति धारकों के माध्यम से 2 लाख 89 हजार रूपये का राजस्व कर  ननि कोष में संग्रहित हुआ। जागेश्वर प्रसाद पाठक] राजस्व अधिकारी 

जनता महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने आम जनता से अपील की है कि निगम प्रशासन द्वारा आयोजित शिविर में संपति कर जमा कर सहयोग प्रदान करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें