35 लाख की लागत से निर्माणाधीन सडक का महापौर ने किया औचक निरीक्षण

श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में बन रही सडक का लिया जायजा]गुणवत्तापूर्ण सडक निर्माण के निर्देश

(कटनी) नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित राणा होटल से बजरिया तक 35 लाख की लागत से निर्माणाधीन डामरीकरण कार्य का जनता महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक पार्षदगण श्री संतोष शुक्लाडॉ. रमेश सोनीशिब्बू साहूशशिकांत तिवारीश्रीमति सीमा श्रीवास्तवशकुन्तला सोनीचोखे भाई के साथ मिलकर औंचक निरीक्षण किया।इस मौके पर महापौर ने ठेकेदार से स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से खिलवाड़ नहीं होना चाहिये। निगम अधिकारियों द्बारा किसी भी समय निर्माण कार्य की जांच की जा सकती है।जनहित के कार्य पूरी तरह पार्दर्शिता के साथ किये जाये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें