अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सुशासन दिवस की शपथ
(कटनी)-भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। शनिवार 24 दिसंबर को शासकीय अवकाश होने से 23 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप मे जिले मे मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ अपर कलेक्टर रामानुस टोप्पो ने दिलायी। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते, जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय, कार्यालय अधीक्षण अभियंता (संचा एवं संधा)वृत कटनी, कार्यालय कृषि उपज मंडी, नगरपालिक निगम कटनी, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में भी सुशासन की शपथ ली गई।
शपथ को दोहराते हुए शसकीय सेवकों ने कहा कि मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहूँगा और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हर संभव प्रयास करता रहूंगा। प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर रहूंगा ।
