शासकीय महाविद्यालय बरही में वीर बाल दिवस एवं नई युवा नीति से संबंधित कार्यक्रम आयोजित

(कटनी)- शासकीय महाविद्यालय बरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ. आर. के. वर्मा के मार्गदर्शन और रा. से. यो. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में शासन के निर्देशानुसार वीर बाल दिवस एवं नई युवा नीति से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के पहले चरण में डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि अंतिम सिख गुरु गोविंद सिंह के छोटे बच्चों जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने अपने धर्म और आस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे ।जिनकी वीर गाथा की याद में भारत सरकार ने साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए निर्णय लिया कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जायेगा। प्राचार्य डॉ आर के वर्मा, डॉ. खुश्बू जैन, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, रावेन्द्र साकेत ने भी जोरावर सिंह और फतेह सिंह की वीर गाथा के माध्यम से  विद्यार्थियों को बताया कि हमें भी उन 8 और 5 साल की उम्र के छोटे बच्चों की तरह अपने आस्था और धर्म के प्रति अडिग एवं निष्ठावान होना चाहिए।

          कार्यक्रम के दूसरे चरण में डॉ. अरविंद सिंह ने विद्यार्थियो को बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए नई युवा नीति बनाई जा रही है ,जिसके निर्माण हेतु सभी के विचार आमंत्रित हैं। जिसके लिए विद्यार्थी अपने विचार महाविद्यालय में लगाई गई सुझाव पेटी, शासन द्वारा निर्धारित निकटतम कार्यालय या नियंत्रण कक्ष में फोन या ई मेल के माध्यम से भी शासन तक भेज सकते हैं।

        कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ आर के वर्मा ने सभी से राज्य युवा नीति बनाने की प्रक्रिया में शामिल होकर सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

        कार्यक्रम में रा. से. यो. कार्यक्रम अधिकारी 2 व 3  प्रियंका तोमर, डॉ रश्मि त्रिपाठी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. आर. के. त्रिपाठी, डॉ. एस. एस. धुर्वे, डॉ आर जी सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ मंजुलता साहू, डॉ. राकेश दुबे, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, डॉ. के. के. निगम,  मनीष मिश्रा,  अनीता सिंह,  पुष्पेंद्र तिवारी, रूपा शर्मा,  पवन दुबे, मनोज कुमार चौधरी, संतोषी तिवारी, विपेंद्र चतुर्वेदी, कैश अंसारी, राजेंद्र साकेत, रावेंद्र साकेत, एच. एस. बाजपेई, आर ए चौधरी, चंद्रभान विश्वकर्मा, आशीष तिवारी, महिमा तिवारी, अजय सेन, सतीश विश्वकर्मा, रवि साहू, शिव कुमार, अनिल, विनोद तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य एवं रा. से. यो. स्वयंसेवक विक्रम जायसवाल, आशीष साहू, सर्वेश्वर पांडे, शुभम, धर्मेंद्र, संतोष, अनुज, शिवम, निगम, पूजा, दीपांजली, सपना, लक्ष्मी, रश्मी, दीप्ति, शिवलाल, ललन, सोनम, सानिया, पूर्णिमा, राहुल, रागिनी, शैलकुमारी, राधा, अभिषेक, रामकृपाल, रामभजन, रंजीत, शिवम, महिमा, रूक्मणी, नीलम, शीतल, पूजा, सपना, आंचल, सरस्वती, मंदाकिनी, द्रोपती, निधि, संगीता, सपना, सुलेखा, पुष्पा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें