नए साल में मिली खुशखबरी, MPPSC में 4098 पदों पर होंगी भर्तियां
(भोपाल) साल 2022 जाते – जाते मध्य प्रदेश राज्य के लिए खुशियां दे कर जा रहा है. बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य में 4098 पदों पर भर्तियों के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) (MPPSC) ने बंपर भर्तियां निकाली है. जिसको लेकर प्रतियोगी छात्रों नें काफी ज्यादा खुशी का माहौल है. इन भर्तियों में सबसे ज्यादा पद उच्च शिक्षा विभाग के है. लेकिन सवाल ये भी उठता है कि राज्य प्रशासनिक सेवा-2019 की चयन प्रक्रिया अभी तक नहीं हो पाई है. ऐसे में जहां छात्रों में एक तरफ उत्साह है, वहीं दूसरी तरफ मलाल भी है.
इन पदों पर होंगी भर्तियां
- खाद्य विश्लेषक औषधि विश्लेषक – 11 पदों पर भर्तियां निकली है. छात्र इसके लिए आवेदन 25 जनवरी से 24 फरवरी के बीच में कर सकते हैं.
- राज्य वन सेवा परीक्षा – 15 पदों पर इसके लिए भर्तियां निकली है छात्र इन पदों के लिए आवेदन 10 जनवरी से 9 फरवरी के बीच में कर सकते हैं.
- राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा -36 पदों पर आवेदन 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होगा.
- राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा – 427 पदों पर भर्तियां निकली है इसके लिए छात्र 10 जनवरी से 9 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं.
- चिकित्सा अधिकारी – 1456 पदों पर आवेदन किए जाएंगे इसके लिए छात्र 20 जनवरी से 19 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं.
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती – 1696 पदों पर होगी.
राज्य सेवा में इनको मिलेगा आरक्षण
जारी हुए विज्ञापन के मुताबिक मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 21 मई को होगी. यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के जरिए कुल 427 पद भरे जाएंगे. बता दें कि इसमें सबसे ज्यादा पद वाणिज्यिक कर निरीक्षक के हैं. इसके अलावा इनमें डिप्टी कलेक्टर के 27 और डीएसपी के 22 पद शामिल है. इस भर्ती प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग के छात्रों को 27% आरक्षण दिया जाएगा.

