महापौर की अध्यक्षता में लिया गया निर्णय, सप्ताह में सात दिन हो शहर में पेयजल आपूर्ति
(कटनी) – जल प्रदाय विभाग की बैठक महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में गत दिवस जल प्रदाय की बैठक आयोजित की गई जिसमें शहर के नागरिकों को सप्ताह में सातों दिन पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने महापौर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया महापौर ने सख्त लहजे में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल प्रदाय समिति द्वारा लिए गए निर्णय का तत्काल पालन करना सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में नलकूप खनन होना है उसके साथ वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य भी किया जाए समिति द्वारा ग्रीष्म ऋतु शुरू होने से पूर्व संबंधित विभाग द्वारा वाहनों की व्यवस्था कराने का निर्णय भी लिया गया जिससे टैंकरों से शहर के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा सके महापौर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी मिले वहां खनन कर पाइप लाइन से अन्य वार्ड में भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके महापौर द्वारा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि शहर के अंदर जिन घरों में सार्वजनिक नलों को कब्जे में ले लिया गया है उनको चिन्हित कर कार्यवाही की जाए इसके साथ ही मार्च के बाद शहर के जिंदा कुंओ की सफाई का कार्य करने निर्देशित किया महापौर द्वारा ईदगाह मस्जिद के पास चिन्हित भूमि पर बोरिंग का कार्य भी किया जाए जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जा सके बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कटनी नदी में आ रहे प्रदूषित पानी को रोककर स्टॉप डेम बनाकर शुद्धीकरण कर नदी में मिलाया जाए आयोजित बैठक में निगम अध्यक्ष मनीष पाठक जल कार्यसमिति प्रभारी अवकाश जयसवाल सदस्य एड मिथिलेश जैन सुरेंद्र गुप्ता संदीप राजाराम यादव शशिकांत तिवारी सीमा श्रीवास्तव बीना बैनर्जी तुलसा बेन MkW0 रमेश सोनी सुभाष शिब्बू साहू अलका अरुण पांडे संजू जीवन चौधरी एवं जल प्रदाय विभाग के कार्यपालन यंत्री शैलेश जयसवाल अश्वनी पांडे मृदुल श्रीवास्तव नवीन पाठक मुरलीधर देवबंदी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

