महापौर ने नगर निगम के हनुमान मंदिर में की आरती नए वर्ष के आगाज पर शहरवासियों को दी शुभकामनाएं
(कटनी) महापौर प्रीति संजीव सूरी ने नगर निगम परिसर में स्थापित हनुमान मंदिर में माथा टेक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की आरती कर शहरवासियों एवं नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को सुखद सफल और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी महापौर ने निगम कर्मचारियों द्वारा आयोजित आरती कार्यक्रम के पश्चात सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य केवल शहर का विकास है जोकि सभी के सहयोग से ही संभव हो पाएगा जो कि समानता के भाव से किया जाएगा आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर सत्येंद्र सिंह धाकरे उपायुक्त पीके अहिरवार एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी अवकाश जयसवाल पार्षद शिब्बू साहू उमेंद्र अहिरवार ओमप्रकाश बल्ली सोनी ईश्वर बहरानी पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव कमलेश चौधरी नगर निगम कर्मचारी संघ से गनेश बिचपुरिया पारसनाथ प्रजापति जागेश्वर पाठक अशोक गर्ग कामता पांडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे

