पूरी तनमयता के साथ आयुष का अमला सक्रिय

( शहडोल )

अब तक 7 लाख से अधिक लोगो को आयुष की औषधि वितरित

 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्षन में जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण  से बचाव हेतु आयुष की गुणकारी औषधिया वितरण किया जा रहा है। जो जिले के आम लोगो के लिए कार्यगर साबित हो रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शषिप्रभा पाण्डेय ने जानकारी दी है कि अकला गॉव में बाहर के अलिराजपुर से आने लोगो को आयुष अमला सहित श्री लोक सिंग धुर्वे ने गॉव में जाकर कोरोना संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रित हेतु रोग प्रतिरोधक होम्योपैथी एवं आयुष औषधियों एवं काढ़ा आदि का लोगो को दिनभर वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक शहडोल जिले में 7 लाख से अधिक लोगों तक ये औषधि वितरण की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जीवन अमृत काढा वितरण की 25000 से अधिक से लोगो को दी जा चुकी है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें