ग्रामीणों ने थालियां तो अधिकारियों ने डीजे बजवाकर जिले से भगाया टिड्डी दल

( आगर-मालवा )

गुरूवार को आगर जिले में टिड्डी दल का आगमन आलोट तहसील से होते हुऐ बडौद विकास खण्ड के ग्राम बरगडी, लालाखेडी से आगर विकास खण्ड के ग्राम लापाखेडी, ठिकरिया होते हुऐ उज्जैन जिले के पाट एवं डोगरखेडा में पहुचा। गांवो के लोगों थाली, खाली पीपें एवं टीन को बजाकर भगाया तथा प्रषासन की ओर से ध्वनि विस्तारक यंत्र डी.जे. बजाकर टिड्डी दल को आगर जिले से भगाया गया।
टिड्डी दल के नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री संजय कुमार के निर्देषानुसार उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री आर.पी. कनेरिया, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. आर.पी. एस. षक्तावात, परियोंजना संचालक(आत्मा)श्री ए.के तिवारी,, प्रभारी अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री के आर सालमी, तहसीलदार बड़ौद श्री अनिल कुषवाह, नायब तहसीलदार श्री कमल सोलंकी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड बडौद श्री आर.एस. भूरे ,एवं संबंधित क्षैत्र के ग्रामिण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी एवं ग्राम सचिव अपने-अपने  क्षैत्र में उपस्थित थे।
टिड्डी दल के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु श्री संजय कुमार, कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय उडन दस्ता एवं क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया। यह दल टिड्डी दल के रोकथाम तथा नियंत्रण की कार्यवाही करेगा। टिड्डी दल के आने पर नियंत्रण हेतु पंचायत स्तर तक प्रचार एवं प्रसार के माध्यम से किसानों को सजग किया गया है। इसके कारण से दो बार टिड्डी दल को जिले से बाहर किया जा चुका है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें