शा.मा.शाला मझगवा में अयोजित मध्यान्ह भोजन अभियान मे शामिल हुए जिला पंचायत सी.ई.ओ.एवं जनप्रतिनिधि

(कटनी)- कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में 04 जनवरी को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए निर्देशानुसार शुक्रवार को श्री अशोक विश्वकर्मा उपाध्यक्ष जिला पंचायत कटनी, श्री शिशिर गेमावत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, ज्ञानेन्द्र सिंह एम. डीएम प्रभारी, सुबरण सिंह राजपूत ए.पी.सी जिला शिक्षा केन्द्र, मनोज गौतम बी आर.सी.सी कटनी, शिवनाथ रजक बी.ए.सी. दिलीप द्विवेदी जन शिक्षक एवं अन्य प्रतिनिधि शा.मा.शाला मझगवा फाटक में मध्यान्ह भोजन में शामिल हुए।

            जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र कटनी ने बताया कि उपाध्यक्ष जिला पंचायत कटनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत द्वारा बच्चों को खेल सामाग्री किट एवं टॉफियां वितरित कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गेमावत नें बच्चों के साथ क्रिकेट खेल का आनंद भी लिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें