आयुक्त निःशक्तजन संदीप रजक ने दृष्टिबाधित दिव्यांग को दिया 20 हजार का चेक
श्री रजक ने दिव्यांगों के प्रति कलेक्टर की संवेदनशीलता की सराहना की
(कटनी)- कलेक्टर अवि प्रसाद की मौजूदगी मे आयुक्त निःशक्तजन संदीप रजक ने शुक्रवार को बड़वारा के विलायत खुर्द ग्राम निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग प्रदीप कुमार रजक को जिला रेडक्रास समिति की ओर से 20 हजार रूपये का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर आयुक्त निःशक्तजन ने कटनी जिला प्रशासन की दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग प्रदीप को दी गई राशि उसके बी.ए.एल.एल.बी की पढ़ाई की दृष्टि से मील का पत्थर साबित हो सकती है। श्री रजक ने कहा कि प्रदीप अपनी पढाई पूरी कर ज्यूडीशियरी और वकालत के क्षेत्र में आगे जा सकता है।
श्री रजक ने कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा दिव्यांग प्रदीप के प्रति सहृदयता दिखाते हुए जिस प्रकार से तत्काल जिला रेडक्रास समिति से जिस तत्परता से 20 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की वह जाहिर करता है कि दिव्यांगजनो के लिए जिला प्रशासन बहुत ही संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है।
