कटनी की मनीषा को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिला सुरक्षित मातृत्व
(कटनी)- जिले के शहरी क्षेत्र के सेक्टर 9 के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 216 में आने वाली श्रीमती मनीषा पोपटानी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से प्राप्त राशि गर्भावस्था और प्रसव के बाद बहुत मददगार रही। योजना की बदौलत आज वह और उनकी बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।
मनीषा पोपटानी कहती हैं) कि गर्भवती होने के तीसरे माह में मैंने आंगनवाड़ी केंद्र में अपना पंजीयन करवाया। उसी दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने मुझे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी। इस दौरान मेरे आवेदन करने के चैथे माह मे मुझे 1000 रुपये और सातवें माह में टीकाकरण के बाद 2000 रुपये एवं प्रसव उपरांत साढ़े तीन माह के उपरांत बच्ची का टीकाकरण हो जाने के बाद पुनः 2000 रुपये की किस्त मिली। इस प्रकार योजना के प्रावधान के अनुसार मनीषा को कुल 5000 रुपये की राशि मिली।
मनीषा ने इस राशि का इस्तेमाल अपने और अपनी लाड़ली बेटी के स्वास्थ्य की देखभाल पर खर्च किया। उन्होंने इस नेक योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को धन्यवाद दिया है।
