नगरपालिक निगम में ली गई मतदाता दिवस पर निर्भीक होकर मतदान कराने की शपथ

(कटनी) कटनी प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पालिक निगम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निगमायुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे एवं उपायुक्त पीके अहिरवार द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई शपथ मैं मुख्य रूप से निर्भीक होकर मतदान कराने सहित भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा का पालन करते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कराने की शपथ दिलाई गई इस दौरान नगर पालिक निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें