राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत ने दिलाई शपथ
(कटनी)- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ का वाचन करते हुए सीईओ श्री गेमावत ने कहा कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

