गणतंत्र दिवस पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शहर वासियों को सौगात दी 6 अवैध कालोनियाँ हुई वैध
तेरह अवैध कालोनी के ले आउट प्रकाशित सभी 91 कालोनी को वैध करने की प्रक्रिया हुई तेज
(कटनी) कटनी कई साल से कटनी में 91 अवैध कॉलोनियों के हजारों नागरिकों को जीवनचर्या की मूलभूत सुविधाओं से वँचित रहकर नारकीय यातना भुगतनी पड़ रही है जिसमें अब जाकर सुविधाओं और राहत के रास्ते खुलने लगे हैं आधा दर्जन अवैध कॉलोनियों को वैध कालोनी में परिवर्तित करने की प्रक्रिया गणतंत्र दिवस पर पूरी कराने में संवेदनशील महापौर प्रीति संजीव सूरी को सफलता मिली है शेष 85 बची अवैध कॉलोनियों को भी वैध कराने की प्रक्रिया तेजी से कराई जा रही है ताकि यहाँ रहने वाले नागरिकों को सड़क fcजली ikनी और नियमित सफाई की सुविधाएं मिलने लगें नालियों का निर्माण हो और मकानों के नक्शे पास हों स मेयर और नवनिर्वाचित नगर निगम परिषद ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शहर वासियों को 6 अवैध कालोनियां वैध करने की सौगात दी है विस्तृत जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम द्वारा नगर में 91 अवैध कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने हेतु चिन्हित किया गया है स जिसमें से 76 कालोनियों के लेआउट तैयार कर प्रकाशन किया जा चुका है । इनमें से 13 कालोनियों के लेआउट को अंतिम रूप दे दिया गया है ।जिसमें से 6 कालोनियों में भवन निर्माण अनुज्ञा की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।
इन कालोनियों के नक्शे पास करने की प्रक्रिया आज से आरंभ होगी
महापौर द्वारा की गई वैध कालोनियों में वार्ड क्रमांक 15 निमिया मोहल्ला में नंदकिशोर पिता दुर्जन चौधरी द्वारा निर्मित कालोनी वार्ड क्रमांक 4 श्रीमती त्रिवेणी बाई पति बाबूलाल विश्वकर्मा एव बुद्धसेन पिता रामअवध पांडे जगन्नाथ प्रसाद पिता बद्री प्रसाद मंगल काछी पिता गुलाब काछी निवासी आधारकाप जगमोहनदास वार्ड क्रमांक 11 द्वारा निर्मित की गई कालोनी एवम श्रीमती गीतिका पति अमित कुमार जैन अंबेडकर वार्ड द्वारा निर्मित की गई कॉलोनियों में नगर निगम द्वारा भवन निर्माण अनुज्ञा की कार्रवाई आज से प्रारंभ की जा रही है। कॉलोनी के हितधारको भूखंड भवन के स्वामियों से निर्धारित की गई विकास शुल्क की राशि नगर निगम द्वारा वसूल करने की कार्रवाई की जाएगी । इसके पश्चात कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
