पंचायत एवं ग्रामीण विकास के सचिव, रोजगार सहित 30 अधिकारी-कर्मचारी उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत
गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र
(कटनी)- भारत राष्ट्र के 74 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव, रोजगार सहित 30 अधिकारी-कर्मचारियों को शासकीय दायित्वों का निर्वहन उत्कृष्ट ढंग से किए जाने के फलस्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। न्यू बस स्टैंड स्थित नगर निगम के खचाखच भरे ऑडिटोरियम में जनप्रतिनिधियों, श्रोताओं,प्रतिभागियों, कलाकारों, और शासकीय सेवकों की मौजूदगी में कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन एवं जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोक सेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।

प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत होने वाले लोकसेवकों में जनपद पंचायत के सीईओ विनोद पांडेय, के.के.पांडे सुरेंद्र कुमार तिवारी, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद तेज सिंह केशवाल, प्रभारी अधिकारी मीडिया जिला पंचायत पीसीओ योगेंद्र कुमार असाटी को जनसंपर्क कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य हेतु, एनआरएलएम से संजय सोंधिया, मनरेगा से मोहम्मद आरिफ, एसबीएम से नरेश राठौर, अन्य से राजकुमार पांडे, नीरज पटेल ,दीपक सोनी, प्रभारी सहायक यंत्री इंद्रपाल साकेत, हीरालाल विश्वकर्मा, सहायक यंत्री संजीव कुमार खर्द, बीपीओ उदयभान दाहिया,एपीओ मनरेगा अजीत सिंह, बीसी पीएमएवाई अंकित श्रीवास्तव, बीसी एसबीएम बबीता सिंह, उपयंत्री दीपक तिवारी, सचिव नंदकिशोर गौतम, माया दुबे, राममनोहर यादव ,जीआरएस जमील खान, सुशील कुशवाहा, प्रमिला बाई बाजपेई, हिमांशु कुशवाहा दीपक दुबे, सुनील दाहिया अशोक विश्वकर्मा आदि रहे। प्रशस्ति पत्र में उत्कृष्ट कार्य कर दायित्वों का निर्वहन कर रहे लोक सेवकों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

